फिजिक्स का पेपर औसत छात्रों के लिए रहा चुनौतीपूर्ण
सीबीएसई शिक्षक मनोज शर्मा का कहना है कि 35 अंकों का फिजिक्स का पेपर औसत छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण था। औसत छात्रों के इस पेपर में 16 से 17 अंक आ सकते हैं। वहीं, अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र 35 में से 32 से 34 अंक तक प्राप्त कर सकते हैं। औसत छात्रों को 25 से 30 सवालों को हल करने में कठिनाई आई होगी। वहीं अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने 40 से 45 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया होगा। कई छात्रों को यह पेपर 90 मिनट की अवधि की तुलना में बहुत लंबा लगा है। शिक्षकों ने कहा कि एनसीईआरटी की किताबों से पेपर आया। जिसमें फिजिक्स के न्यूमेरिकल के प्रश्नों का अभ्यास कर चुके छात्रों के लिए इनके जवाब देना एक अच्छा अनुभव रहा।
सीबीएसई 12वीं फिजिक्स पेपर की आंसर की
सेक्शन-बी के जवाब देने में ज्यादा समय लगा
कई छात्रों ने कहा कि सेक्शन-बी में काफी ज्यादा न्यूमेरिकल के प्रश्न पूछे गए थे। जिसके कारण प्रत्येक सवाल को हल करने के लिए कैल्कुलेशन करनी पड़ रही थी, इसमें समय अधिक रहा था। इस लिहाज से फिजिक्स का पेपर लंबा था। उन विद्यार्थियों के लिए परीक्षा संतुलित रही, जिन्होंने फिजिक्स विषय के सेंपल पेपर से काफी अभ्यास किया था।