फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 12 Date Sheet 2025: चार अप्रैल तक चलेंगी सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं, देखें पूरा कार्यक्रम

Thu, 21 Nov 2024 10:53 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Class 12 Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षाएं 15 फरवरी को उद्यमिता के साथ शुरू होंगी और 4 अप्रैल को मनोविज्ञान के साथ समाप्त होंगी। पूरी डेटशीट नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE Class 12 Date Sheet 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Class 12 Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक तौर पर कक्षा 12वीं यानी सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 की तिथि पत्र जारी कर दी है।  कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार, 15 फरवरी, 2025 को उद्यमिता के पेपर के साथ शुरू होंगी और शुक्रवार, 4 अप्रैल, 2025 को मनोविज्ञान की परीक्षा के साथ समाप्त होंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट (cbse.nic.in) पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंसीबीएसई बोर्ड ने जारी की कक्षा 10वीं की डेटशीट, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 की तिथियां
कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 4 अप्रैल को समाप्त होगी। भौतिकी की परीक्षा 21 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि मास मीडिया अध्ययन परीक्षा 7 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


पीसीएम स्ट्रीम चुनने वाले छात्रों के लिए रसायन विज्ञान की परीक्षा 27 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। बिजनेस स्टडीज की परीक्षा 22 फरवरी को होगी। इसके अलावा, भूगोल की परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई परीक्षा की तिथियां परीक्षा से 86 दिन पहले जारी
एएनआई के मुताबिक, यह पहली बार है जब सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं की तिथि परीक्षा से करीब 86 दिन पहले जारी की है। सीबीएसई ने इस बात पर जोर दिया, "2024 की तुलना में इस साल 23 दिन पहले तिथि जारी की गई है। यह स्कूलों द्वारा समय पर एलओसी जमा करने के कारण संभव हो पाया है।"
 

सीबीएसई कक्षा 12वीं की डेट शीट

विषय तिथि
शारीरिक शिक्षा 15 फरवरी, 2025
भौतिकी 21 फरवरी, 2025
बिजनेस स्टडीज 22 फरवरी, 2025
भूगोल 24 फरवरी, 2025
रसायन विज्ञान 27 फरवरी, 2025
गणित (मानक/अनुप्रयुक्त) 8 मार्च, 2025
इंग्लिश इलेक्टिव/कोर 11 मार्च, 2025
अर्थशास्त्र 19 मार्च, 2025
राजनीति विज्ञान 22 मार्च, 2025
जीवविज्ञान 25 मार्च, 2025
अकाउंटेंसी 26 मार्च, 2025
इतिहास 1 अप्रैल, 2025
मनोविज्ञान 4 अप्रैल, 2025
विज्ञापन

डेटशीच ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in जाएं।
  • सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2025/सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा।
  • इसे देखें और डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें