फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12 Compartment Results: सीबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जारी, तुरंत इस लिंक से करें चेक

Fri, 02 Aug 2024 05:43 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 12 Compartment Results 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज सीबीएसई कक्षा 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 12 Compartment Results 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 2 अगस्त, 2024 को सीबीएसई कक्षा 12वीं के पूरक परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cbseresults.nic.in. के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड सकते हैं। सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 15,397 स्कूलों के कुल 1,31,396 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। कुल 37,957 छात्रों को पास घोषित किया गया है।  

विज्ञापन


सुधार परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को स्क्रीन पर प्रदर्शित सीबीएसई कक्षा 12 पूरक रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
 
सीबीएसई बोर्ड ने सीबीएसई कम्पार्टमेंट परिणाम एसएमएस, आईवीआरएस और डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध कराये हैं।

सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 के अनुसार, 33.47% लड़कियां और 27.90% लड़के पास घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 29.78% रहा। इस साल लड़कियों ने लड़कों से 5.57% बेहतर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम कैसे जांचें?
छात्र सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
 
  • सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbseresults.nic.in. या cbse.gov.in. पर जाएं।
  • 'रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें और फिर 'सीबीएसई कक्षा 12 पूरक परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • कक्षा 12वीं के सीबीएसई पूरक परिणाम स्क्रिन पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
  • कम्पार्टमेंट परिणाम डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें