फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Sample Question Papers: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं-12वीं का सैंपल प्रश्न पत्र, तैयारी में मिलेगी मदद

Tue, 29 Aug 2023 08:55 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं के अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए सैंपल पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं के अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए सैंपल पत्र जारी किए हैं। छात्र सैंपल पेपर 2024 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए विषयवार मार्किंग स्कीम की भी घोषणा की है।

विज्ञापन

सीबीएसई 15 फरवरी, 2024 से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। परीक्षाएं 55 दिनों की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी।
विज्ञापन

सैंपल पत्र ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सैंपल पेपर टैब पर क्लिक करें।

  • फिर, SQP 2023-24 पर क्लिक करें।

  • आप जिस कक्षा में हैं उसके लिंक पर क्लिक करें।

  • विषय-वार सैंपल प्रश्न पत्रों और अंकन योजना की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • सीबीएसई कक्षा 10, 12 सैंपल पत्र डाउनलोड करें।

  • आगे के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें