केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई (CBSE- Central Board of Secondary education) कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा 15 जुलाई तक या उससे पहले होने की उम्मीद है। अभी परिणामों की तिथियों को लेकर कोई जरूरी सूचना सामने नहीं आई है। लेकिन बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि परिणाम जल्दी जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
जब सीबीएसई से पूछा गया कि परिणामों का कार्य कहां तक पूरा हुआ है, तब बोर्ड ने बताया है कि बोर्ड परीक्षा के परिणामों को जल्दी तैयार करने के प्रयास कर रहा है। बोर्ड अधिकारी नतीजों पर सुबह से लेकर देर शाम तक कार्यालय पर काम कर रहे हैं। बोर्ड का उद्देश्य है जल्द से जल्द परिणामों की घोषणा करना। महामारी के कारण परिणाम जारी होने में पहले ही बहुत देर हो चुकी है। इसलिए अब बोर्ड बिना देरी के परिणाम जल्द से जल्द घोषित केरगा।