फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam 2020: 10वीं-12वीं की परीक्षा तिथि अब 18 मई को होगी घोषित

Sat, 16 May 2020 05:24 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
CBSE Board Examination Class 10th, 12th Datesheet 2020 Latest Update: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 16 मई शाम 5 बजे 10वीं और 12वीं परीक्षा की तिथि घोषित करने वाला था। लेकिन शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने फिर एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब सोमवार (18-05-2020) तक होगी। पढ़ें ट्वीट-
विज्ञापन

 

बता दें कि देश भर में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन लागू है। ऐसे में देश भर के स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और मार्च के बाद से परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। ध्यान दें कि कुछ दिन पहले बोर्ड ने ये घोषणा की थी कि 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये घोषणा 10वीं के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के छात्र और 12वीं के सभी राज्यों के छात्रों के की गई थी। इसके अलावा बोर्ड ने लॉकडाउन के चलते और समय की कमी के कारण केवल प्रमुख 29 विषयों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें