सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 23,85,079 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 23,71,939 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें से 22,21,636 छात्र सफल घोषित किए गए, जिससे इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66% रहा।
यह भी पढ़ें: CBSE Result 2025: पीएम ने निराश छात्रों का बढ़ाया मनोबल, कहा- 'एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती'
दिल्ली-पूर्व और दिल्ली-पश्चिम क्षेत्र का प्रदर्शन
2025 में दिल्ली-पूर्व क्षेत्र में कुल 200,129 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 199,180 उपस्थित हुए, जिनमें से 180,362 ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जो कि 95.07% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्शाता है।
दिल्ली-पश्चिम क्षेत्र में 128,572 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 127,861 ने परीक्षा दी और 121,776 ने सफलता प्राप्त की, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 95.24% रहा।
यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई 12वीं में आए हैं कम अंक...? घबराएं नहीं, मिलेगा सुधार का मौका
समग्र दिल्ली क्षेत्र का 95.14% उत्तीर्ण दर
समग्र दिल्ली क्षेत्र में 328,701 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 327,041 उपस्थित हुए, और 311,138 ने परीक्षा पास की, जो कि 95.14% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्शाता है।
विदेशी स्कूलों में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
विदेशी स्कूलों के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा। 2025 में 29,847 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 29,320 ने सफलता प्राप्त की, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 98.57% रहा।
और भी पढ़ें: CBSE 10th Result 2025: 10वीं में 95% लड़कियां पास; जानें कितने फीसदी छात्र हुए सफल; cbse.gov.in पर देखें रिजल्ट