फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Exam Schedule: आ गया सीबीएसई 10वीं बोर्ड का टाइम-टेबल, जानिए कब-कौनसा पेपर होगा?

Fri, 11 Mar 2022 09:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 10th term 2 time table schedule out: सीबीएसई द्वारा शुक्रवार, 11 मार्च को जारी 10वीं कक्षा की डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से करवाई जा रही हैं।  
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th Term 2 Exam Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सत्र 2021-2022 की वार्षिक बोर्ड परीक्षा यानी टर्म-2 परीक्षा का विस्तृत टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है। सीबीएसई द्वारा शुक्रवार, 11 मार्च को जारी 10वीं कक्षा की डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी।

विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से करवाई जा रही हैं। 10वीं की परीक्षा 24 मई, 2022 को समाप्त होगी। विद्यार्थी पूरा टाइम-टेबल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए कक्षा 10वीं के प्रमुख विषयों का पूरा शेड्यूल यहां बताया जा रहा है। 

परीक्षाएं ऑफलाइन, पेपर सब्जेक्टिव टाइप होंगे

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी और पेपर सब्जेक्टिव टाइप के होंगे। परीक्षार्थियों को पेपर सॉल्व करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। सीबीएसई ने कहा कि गर्मी के समय को देखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होंगी और साढ़े 12 बजे तक चलेंगी। पात्र परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।  

 
विज्ञापन

CBSE Term 2 Exam Class 10th Time-Table: जानिए कब - कौनसा पेपर होगा?

 

सीबीएसई कक्षा 10वीं का टाइम-टेबल

तारीख विषय
26 अप्रैल 2022 पेंटिंग, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा, थाई
27 अप्रैल 2022 अंग्रेजी भाषा और अंग्रेजी साहित्य
28 अप्रैल 2022 रिटेलिंग, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट्स, इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म, ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, फूड प्रोडक्शन, बैंकिंग इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, हेल्थ केयर, अपैरल, मल्टीमीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, एआई, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर
2 मई 2022 होम साइंस
4 मई 2022 हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडी-इंस्ट्रूमेंट), हिंदुस्तानी संगीत (पेरिन्स-इंस्ट्रूमेंट), एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी
5 मई 2022 मैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथेमेटिक्स बेसिक
6 मई 2022 सिंधी, मलयालम, उड़िया, असमिया, कन्नड़
7 मई 2022 संस्कृत
10 मई 2022 साइंस
12 मई 2022 उर्दू कोर्स ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, उर्दू कोर्स-बी
13 मई 2022 एलिमेंट्री ऑफ बिजनेस
14 मई 2022 सोशल साइंस
17 मई 2022 हिंदुस्तानी संगीत (गायन), एनसीडी, तेलुगु-तेलंगाना, बोडो, तंगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो, बहासा मेलायु
18 मई 2022 हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी
21 मई 2022 अरबी, लेप्चा, तिब्बती, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, फारसी, नेपाली, लिम्बु, कर्नाटक संगीत गायन, कर्नाटक संगीत (मेलोडी-इंस्ट्रूमेंट), कर्नाटक संगीत (पेरिन्स, मेलोडी-इंस्ट्रूमेंट)
23 मई 2022 कंप्यूटर एप्लीकेशन
24 मई 2022 आईटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें