सीबीएसई ने कहा, "डेट शीट 40,000 से अधिक विषय संयोजनों से बचते हुए तैयार की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक छात्र द्वारा चुनी गई दो परीक्षाएं एक ही तिथि पर न हों।"
यह पहली बार है कि सीबीएसई ने परीक्षा शुरू होने से करीब 86 दिन पहले डेटशीट जारी की है। एएनआई के अनुसार सीबीएसई ने जोर देकर कहा, "2024 की तुलना में इस साल डेटशीट 23 दिन पहले जारी की गई है। यह स्कूलों द्वारा समय पर एलओसी जमा करने के कारण संभव हुआ है।"