फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की संभावित तिथियों का एलान, 17 फरवरी से होगी शुरुआत; देखें डेटशीट

Wed, 24 Sep 2025 07:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नोटिस के मुताबिक, परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। गौरतलब है कि इस बार 10वीं की परीक्षाएं दो बार होनी हैं। बोर्ड ने दोनों चरणों का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्र पूरी डेटशीट आगे देख सकते हैं...
विज्ञापन
CBSE Board Exams 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Datesheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई, 2026 के बीच आयोजित होने वाली हैं। इस अवधि के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए मुख्य परीक्षाएं, खेल छात्रों के लिए परीक्षाएं, कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं, 12वीं की पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह पहली बार है कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं एक शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित की जाएंगी।

  • सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला संस्करण 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
  • 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का दूसरा संस्करण 15 मई से 1 जून तक आयोजित किया जाएगा।
  • सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के लिए पहले चरण की परीक्षा देना अनिवार्य होगा, लेकिन अगर छात्र अपने अंक सुधारना चाहते हैं तो दूसरे चरण की परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं।


सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026

कक्षा तिथि
कक्षा 10वीं चरण-I 17 फरवरी से 9 मार्च, 2026
कक्षा 10वीं चरण-II 15 मई से 01 जून, 2026
कक्षा 12वीं 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026

 

विज्ञापन
Trending Videos

17 फरवरी से 15 जुलाई के बीच होंगी ये परीक्षाएं

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक डेटशीट नोटिस में लिखा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 17 फरवरी, 2026 से 15 जुलाई, 2026 तक की अवधि के दौरान निम्नलिखित बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा:
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए मुख्य परीक्षाएं
  • खेल छात्रों के लिए परीक्षाएं (कक्षा 12)
  • दूसरी बोर्ड परीक्षाएं (कक्षा 10)
  • पूरक परीक्षाएं (कक्षा 12)

यह भी पढ़ें: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम; परीक्षा पैटर्न समझने में मिलेगी मदद

सीबीएसई के अनुसार, भारत भर में 204 विषयों और विदेशों में 26 देशों में लगभग 45 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। लिखित परीक्षाओं के साथ-साथ, समय पर परिणाम घोषित करने के लिए प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और परिणाम-पश्चात की प्रक्रियाएं भी संचालित की जाएंगी।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि ये तिथि-पत्र अस्थायी हैं तथा स्कूलों द्वारा अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रस्तुत करने के बाद अंतिम संस्करण जारी किए जाएंगे।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की संभावित डेटशीट यहां देखें...

परीक्षा के 10 दिन बाद ही शुरू हो जाएगा मूल्यांकन

दिशानिर्देशों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद शुरू होगा और 12 दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। उदाहरण के लिए, यदि कक्षा 12वीं की भौतिकी की परीक्षा 20 फरवरी, 2026 को होती है, तो मूल्यांकन 3 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च तक चलेगा।

यह भी पढ़ें: 10वीं की डेटशीट जारी; पहली बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से, जानें कब होगा दूसरा चरण
विज्ञापन

इस बार हुए महत्वपूर्ण बदलावों को याद रखना भी जरूरी

  • स्पोर्ट्स वाले छात्र ध्यान दें!: हाल ही में, केंद्रीय बोर्ड ने स्पष्ट किया कि कक्षा 10वीं के खेल और ओलंपियाड के छात्रों के लिए विशेष परीक्षाएं केवल 2026 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के दौरान ही आयोजित की जाएंगी।
  • 75% उपस्थिति अनिवार्य: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए उम्मीदवारों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति और आंतरिक मूल्यांकन अनिवार्य कर दिया है। छात्रों को दो वर्षों तक अतिरिक्त विषय सहित सभी विषयों का अध्ययन भी करना होगा।
  • APAAR ID में छूट: बोर्ड ने स्कूलों को तकनीकी समस्याओं, अभिभावकों की सहमति के अभाव और अन्य मुद्दों की शिकायत के बाद बिना APAAR आईडी के उम्मीदवारों की सूची (LoC) जमा करने की अनुमति दी है, जिसमें 'अस्वीकृत' या 'जनरेट नहीं किया गया' प्रविष्टियां शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें