एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगी प्राथमिकता
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की घोषणा के अनुसार, परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए सुचारू और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय जाएंगे। एडमिट कार्ड दिखाने पर छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान और टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (CC) केंद्रों पर टिकट खरीदते समय प्राथमिकता दी जाएगी।
डीएमआरसी ने कहा है, "15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक निर्धारित कक्षा X और XII के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के साथ, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए सुचारू और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय शुरू किए हैं... CBSE एडमिट कार्ड ले जाने वाले छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (CC) केंद्रों पर टिकट खरीदते समय अपने एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी..."
स्कूलों के प्रमुखों को दी जाएगी सुविधा की सारी जानकारी
इसके अलावा डीएमआरसी का स्टाफ स्कूलों का दौरा करेगा और स्कूलों के प्रमुखों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन और उपलब्ध सुविधाओं और समर्थन के बारे में बारे जानकारी देगा।
- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से स्कूलों से अनुरोध किया गया है कि वे नजदीकी मेट्रो स्टेशन से जुड़ी जानकारी का एक पोस्टर भी लगाएं, जिसपर टिकट बुकिंग क्यूआर कोड भी उपलब्ध हो।
- इसके अलावा, इस संबंध में मेट्रो स्टेशन पर भी अनाउंमेंट के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
- परीक्षा केंद्रों के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशनों की विस्तृत सूची भी DMRC की वेबसाइट और आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन पर अपलोड की गई है।
- DMRC ने छात्रों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया है और सभी उम्मीदवारों को उनकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देता है।
अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवार DMRC की आधिकारिक वेबसाइट (delhimetrorail.com) और DMRC मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 मोबाइल ऐप पर जा सकते हैं।