फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: कल से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए DMRC ने कीं अहम घोषणाएं; एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगी प्राथमिकता

Fri, 14 Feb 2025 05:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DMRC: दिल्ली मेट्रो ने कल से शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली छात्रों की यात्रा को आसान बनाने के लिए कई सुविधाएं देने की घोषणाएं की हैं। सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड दिखाना होगा।
 
विज्ञापन
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exams 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा कल यानी 15 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आगाज 15 फरवरी को अंग्रजी विषय की परीक्षा के साथ होगा। वहीं, 12वीं परीक्षा की शुरुआत फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा के साथ होगी। ऐेसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बोर्ड परीक्षा देने जाने वाले छात्रों के लिए विशेष सुविधा देने का एलान किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगी प्राथमिकता

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की घोषणा के अनुसार, परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए सुचारू और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय जाएंगे। एडमिट कार्ड दिखाने पर छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान और टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (CC) केंद्रों पर टिकट खरीदते समय प्राथमिकता दी जाएगी। 
 

डीएमआरसी ने कहा है, "15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक निर्धारित कक्षा X और XII के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के साथ, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए सुचारू और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय शुरू किए हैं... CBSE एडमिट कार्ड ले जाने वाले छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (CC) केंद्रों पर टिकट खरीदते समय अपने एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी..."
विज्ञापन

स्कूलों के प्रमुखों को दी जाएगी सुविधा की सारी जानकारी

इसके अलावा डीएमआरसी का स्टाफ स्कूलों का दौरा करेगा और स्कूलों के प्रमुखों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन और उपलब्ध सुविधाओं और समर्थन के बारे में बारे जानकारी देगा।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से स्कूलों से अनुरोध किया गया है कि वे नजदीकी मेट्रो स्टेशन से जुड़ी जानकारी का एक पोस्टर भी लगाएं, जिसपर टिकट बुकिंग क्यूआर कोड भी उपलब्ध हो।
  • इसके अलावा, इस संबंध में मेट्रो स्टेशन पर भी अनाउंमेंट के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्रों के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशनों की विस्तृत सूची भी DMRC की वेबसाइट और आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन पर अपलोड की गई है।
  • DMRC ने छात्रों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया है और सभी उम्मीदवारों को उनकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देता है। 

अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवार DMRC की आधिकारिक वेबसाइट (delhimetrorail.com) और DMRC मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 मोबाइल ऐप पर जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें