फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam Date Sheet: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट पर अपडेट, अगले हफ्ते हो सकती है जारी

Tue, 15 Nov 2022 03:21 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

CBSE Exam 2023 Class 10th-12th date sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा की डेट शीट का इंतजार है।
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Exam Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board Exam 2023) परीक्षा की डेट शीट जारी करने वाला है। छात्रों और शिक्षकों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई कक्षा 10, 12 की डेट शीट आमतौर पर परीक्षा शुरू होने से लगभग 90 से 75 दिन पहले जारी की जाती है।

विज्ञापन

इसे देखते हुए अगले सप्ताह डेट शीट जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी या 15 जनवरी तक शुरू करेगा। थ्योरी परीक्षा संभवत: 15 फरवरी से शुरू होगी, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, “नवंबर में डेट शीट की अधिक संभावना है या एक दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा।

 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए सिलेबस

बोर्ड ने कोविड काल में टर्म-वाइज परीक्षा का विकल्प चुना था। हालांकि  बोर्ड ने अपने वार्षिक परीक्षा प्रारूप में वापसी कर ली है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा सब्जेक्टिव फॉर्मेट में आयोजित करेगा। इस साल अधिक से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्नों को भी बोर्ड परीक्षा में शामिल किया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 10, 12 की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जारी की जाएंगी। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 फरवरी के 16 तारीख से शुरू होकर मार्च 2023 तक चलेगी। वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं की डेटशीट इसी महीने जारी होने की उम्मीद है। 

 

विज्ञापन

सीबीएसई ने जारी किए सैंपल प्रश्न-पत्र 

सीबीएसई सैंपल प्रश्न पत्र सभी विषयों के लिए जारी किया गया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 में अपेक्षित प्रश्नों का अंदाजा लगाने के लिए सैंपल पेपर्स को देखें। सैंपल पेपर को cbse.nic.in पर चेक किया जा सकता है। एक बार डेट शीट जारी हो जाने के बाद, इसे जांचने के चरण यहां भी अपडेट किए जाएंगे। इसलिए, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट और यहां पर नजर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें