फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! CBSE बोर्ड परीक्षा को लेकर वायरल हो रही ये फेक डेटशीट, जानें पूरा सच

Fri, 11 Dec 2020 12:45 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CBSE Board Exam Fake Datesheet
विज्ञापन

CBSE Board Exam Fake Datesheet: सीबीएसई 12वीं कक्षा की फर्जी डेटशीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फेक डेटशीट के अनुसार, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च, 2021 से शुरू हो जाएंगी। लेकिन प्रेस इंफ्रोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) फैक्ट चैक ने सीबीएसई की इस डेटशीट को फर्जी बताया है और ट्वीट किया है कि सोशल मीडिया पर यह वायरल डेटशीट फेक है। 

 

यदि आपके सामने भी कोई ऐसी डेटशीट आयी है तो इस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। बोर्ड ने अभी तक 10वीं और 12वीं कक्षा की कोई डेटशीट अपलोड नहीं की है। इसके लिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी सूचना के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का ही सहारा लें। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीएसई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन लिखित रूप से ही होगा। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों को लेकर कहा था कि परीक्षा की तिथियों को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इसके अलावा गुरूवार को हुए लाइव सेशन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भी यही कहा कि अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। परीक्षाओं से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें