फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Hindi Paper Answer Key: सीबीएसई कक्षा 10वीं के हिंदी पेपर की उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं अपने अंकों की गणना

Thu, 09 Dec 2021 06:07 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE class 10 term-1 board exams 2021-22 सीबीएसई कक्षा 10वीं हिंदी परीक्षा 2022 टर्म 1 पूरे भारत में उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जिन्होंने कक्षा दसवीं में हिंदी भाषा का चुनाव किया था। हिंदी कोर्स ए के लिए सीबीएसई उत्तर कुंजी नीचे साझा की गई है।
विज्ञापन
सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा 2021-22 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा दसवीं की टर्म-1 परीक्षा आयोजित की जा रही है। आज देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कक्षा 10वीं की हिंदी टर्म 1 परीक्षा 2022 आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल छात्रों और शिक्षकों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं का हिंदी प्रश्न पत्र कठिन था और इसमें इस्तेमाल की जाने वाली भाषा समझ से परे थी। जिसकी वजह से छात्रों को परीक्षा देने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। ऐसे में नीचे सीबीएसई कक्षा 10वीं हिंदी उत्तर कुंजी 2021 पाठ्यक्रम ए दी गई है। परीक्षा में शामिल छात्र उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने अंकों की गणना और अपने उत्तर की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

पेपर कठिन था, लेकिन एनसीईआरटी की किताबों से आए सवाल 

शिक्षकों ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों से ही पेपर आया था, लेकिन पेपर में सीधी तरीके से सवाल नहीं पूछे गए थे। इन्हें घुमावदार तरीके से विस्तार से पूछा गया था। द्वारका सेक्टर-10 की राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी) की हिंदी विषय की शिक्षक पूजा चौहान ने बताया कि औसत छात्रों के लिए पेपर का कठिनाई का स्तर ज्यादा रहा। कई सवालों के जवाब सिर्फ वो ही छात्र दे सकते थे, जिन्होंने उन अध्यायों को बहुत ही गहराई से समझा होगा।

 

पेपर एनसीईआरटी की किताब से ही आया था, लेकिन सवाल सीधे नहीं थे। खण्ड - ख में व्याकरण के प्रश्न पूछे गए थे। खण्ड - ख के एक सवाल के जवाब में दिए गए विकल्प में दो जवाब ठीक तरह से परिभाषित नहीं किए गए थे। किसी विकल्प में दिए गए जवाब में कारक सही था, लेकिन वचन सही नहीं था, जबकि अन्य विकल्प में दिए गए जवाब में वचन सही था, लेकिन कारक सही नहीं था।
- पूजा चौहान, हिंदी शिक्षक, आरपीवीवी, द्वारका -10

 

दिशा-निर्देशों को समझने में छात्रों को हुई उलझन 

सीबीएसई शिक्षक पूजा चौहान ने बताया कि औसत बच्चों के 20 से 25 अंक आ सकते हैं। होनहार छात्र 34 अंकों से ऊपर इस परीक्षा में ला सकते हैं। वहीं, पेपर में दिए गए दिशा-निर्देशों को समझने में कई छात्रों को उलझन हुई। परीक्षा चेक करने के दौरान यह पता चला है कि कई छात्रों ने दोनों गद्यांशों व दोनों काव्यांशों के प्रश्नों के जवाब दे दिए। जबकि खण्ड-ए में दो गद्यांश में से एक और दो काव्यांश में से एक को सॉल्व करना था।

विज्ञापन

सीबीएसई कक्षा 10वीं हिंदी आंसर की : क्यूपी कोड 003/2/4
 

प्रश्न उत्तर प्रश्न. उत्तर प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर
1 सी 16 बी 31 सी 46 बी
2 17 बी 32 बी 47 सी
3 बी 18 सी 33 बी 48 सी
4 डी 19 34 डी 49
5 सी 20 डी 35 50 बी
6 21 36 बी 51 डी
7 डी 22 सी 37 सी 52 बी
8 बी 23 बी 38 बी 53 बी
9 बी 24 डी 39 डी 54 डी
10 बी 25 सी 40    
11 सी 26 बी 41    
12 27 बी 42 डी    
13 सी 28 सी 43 सी    
14 डी 29 डी 44 बी    
15 बी 30 45 डी    

अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर कक्षा 10वीं टर्म-1 हिंदी प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें