फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE कक्षा 12वीं की संशोधित तिथियां आई सामने, जानें मुख्य परिवर्तनों की जानकारी

Sat, 12 Jan 2019 12:58 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Class 12 Board Exam Dates सीबीएसई बोर्ड द्वारा सात अलग-अलग विषयों की परीक्षा की तारीखों में बदलाव किए गए हैं। कंप्यूटर विज्ञान के लिए परीक्षा 2 अप्रैल, 2019 को पुनर्निर्धारित की गई है। इससे पहले यह परीक्षा 28 मार्च, 2019 को आयोजित की जाने वाली थी। इसी तरह, दर्शनशास्त्र की परीक्षा जो 2 अप्रैल, 2019 को आयोजित होने वाली थी, अब 4 अप्रैल, 2019 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यहां परीक्षा की तारीखें बदल दी गई हैं:-

इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस / कंप्यूटर साइंस: 2 अप्रैल 2019।

दर्शनशास्त्र/उद्यमिता/मानव अधिकार, लिंग तथा पर्यावरण/थियेटर अध्ययन/ पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान: 4 अप्रैल, 2019।

अन्य सभी कक्षा 12 विषयों की अनुसूची में कोई बदलाव नहीं आया है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, उत्तरपुस्तिकाएं सुबह 10 बजे छात्रों को दी जाएंगी क्योंकि छात्रों को उत्तर पुस्तिका पर अपने विवरण लिखने होंगे।सुबह 10.15 बजे छात्रों को प्रश्न पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें