CBSE Class 10th 12th Result 2022 को इन तरीकों से देख सकते हैं
डिजिलॉकर के जरिए देख सकते हैं स्कोर
- छात्र डिजिलॉकर ऐप या इसकी वेबसाइट digilocker.gov.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं। इसी प्रक्रिया के जरिए वे अपनी मार्कशीट, सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
उमंग एप से मिलेगी अंकों की जानकारी
- यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (उमंग) एप को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन द्वारा विकसित किया गया है। इसके जरिए भी छात्र अपने सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं।
एनआईसी वेबसाइट पर देख सकते हैं स्कोरकार्ड
- यह वेबसाइट राष्ट्रीय सूचना विज्ञान (एनआईसी) द्वारा विकसित की गई है। छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट results.gov.in पर जाकर अपने बोर्ड परीक्षा के परिणाम को देख सकते हैं।
आईवीआरएस और एसएमएस
- छात्र इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) और एसएमएस के जरिए भी अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।