फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के हाईस्कूल छात्रों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिलेंगे सर्टिफिकेट और मार्कशीट

Tue, 19 Mar 2019 05:53 PM IST
संदीप भट्ट एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करते हुए यह घोषणा की है की इस वर्ष से सीबीएससी 10वीं के प्रमाणपत्र और मार्कशीट के लिए एक ही दस्तावेज जारी करेगा। जिसके अंतगर्त प्रमाणपत्र और मार्कशीट संयोजित होकर मिलेगी। यह निर्णय परीक्षा बोर्ड द्वारा लिया गया है और सरकार ने इस पर मोहर भी लगा दी है।

विज्ञापन


बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि माध्यमिक स्तर की परीक्षा में मार्कशीट और प्रमाणपत्र की भाषा को मिलाकर एक एकल प्रमाणपत्र 2019 से कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए जारी किया जाएगा।

जारी किए गए दस्तावेज को मूल प्रमाण पत्र की तरह माना जाएगा तथा छात्रों को डुप्लिकेट प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए बोर्ड द्वारा अधिसूचित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।" हालांकि, कक्षा 12वीं के छात्रों को मार्कशीट और प्रमाण पत्र के लिए अलग-अलग दस्तावेज ही प्राप्त होगें। 
विज्ञापन


यदि कोई छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होता है, तो उसे उस विषय के लिए एक अलग  प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा, लेकिन केवल प्राप्त अंकों पर आधारित एक अलग अधिकारिक दस्तावेज प्रदान किया जाएगा।

बोर्ड द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि 2020 के शैक्षिक सत्र से, कम्पार्टमेंट उम्मीदवारों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे, किंतु असफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले वर्ष परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और प्रैक्टिकल के अंकों को आगे जोड़ा जाएगा।

सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन


UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019  से संबंधित हर खबर पाइए। परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें