फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board 12th Exam 2021: डेढ़ घंटे की हो परीक्षा, सभी को लगे टीका, जानिए किस पर बनी सहमति

Thu, 27 May 2021 03:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के पक्ष में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा में से 29 ने 90 मिनट की परीक्षा कराने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के बाद 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा परीक्षा आयोजित करने के पक्ष में प्रतिक्रिया दी गई है। वहीं दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा एवं अंडमान और निकोबार सरकार द्वारा छात्रों और शिक्षकों के लिए कोरोना टीके की मांग की गई है।

29 राज्य ने किया विकल्प-बी का चुनाव

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि परीक्षा पर सहमति जताने वाले 32 राज्यों में से 29 ने बैठक में प्रस्तावित बी-विकल्प का चयन किया है। वहीं राजस्थान, त्रिपुरा और तेलंगाना ने विकल्प ए यानी मौजूदा फॉर्मेट में ही परीक्षा आयोजित कराने पर सहमति जताई है।    

यह है विकल्प-ए और विकल्प-बी

बता दें कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा दो विकल्प प्रस्तावित किए गए थे। विकल्प-ए के तहत केवल 19 मुख्य विषयों की ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षाएं मौजूदा फॉर्मेट और ऑफलाइन होगी। वहीं विकल्प-बी में यह कहा गया है कि परीक्षाओं की समय अवधि 3 घंटे से घटाकर डेढ़ घंटे कर दी जाएगी और विद्यार्थी अपने ही विद्यालय में परीक्षा दे पाएंगे।
विज्ञापन

जल्द होगी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में घोषणा

गौरतलब है कि रविवार यानी 23 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने सुझाव देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। अधिकतम राज्यों द्वारा सुझाव भेज दिए गए हैं। अब शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सभी सुझावों पर विचार करने के बाद जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में घोषणा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें