फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board: 12वीं के छात्र फिजिक्स विषय की कर रहे हैं तैयारी, जान लें कितने अंकों के होंगे प्रश्न

Sat, 25 Jan 2020 09:23 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

CBSE Board 2020:  सीबीएसई के 12वीं फिजिक्स पेपर में चैप्टरों को बांटकर करके तैयारी करने से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। न्यूमेरिकल प्रश्न के कैलकुलेशन में सतर्कता से नंबरों में बढ़ोत्तरी होगी।

विज्ञापन


माडर्न एरा पब्लिक स्कूल के फिजिक्स के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन कुमार शर्मा के अनुसार 12वीं फिजिक्स के पेपर में 10 सवाल एक एक अंक के होते हैं, पांच प्रश्न रिक्त स्थान वाले एक एक अंक को होते हैं, सात प्रश्न दो दो नंबर के हल करने होते हैं, सात प्रश्न तीन तीन अंक और तीन प्रश्न पांच पांच अंक के हल करने अनिवार्य है।

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं हो चुकी हैं। पास होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में प्रायोगिक और सैद्धांतिक दोनों परीक्षाओं में 33-33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत का राजचिह्न : जानें क्या दर्शाते हैं इसके चारों शेर

  • पेपर में इंटरनल च्वाइस होती है। आप बेहद आसानी से चयन कर सकते हैं। 
  • पेपर में रिमैम्बरिंग टाइप, अंडर स्टैंडिंग, एप्लिकेशन, एनेलैसिस तथा क्रिएटिव प्रश्न होते हैं।
  • फजिक्स रोजाना दो से तीन घंटे पढ़ना जरूरी है। थोड़ा पढ़ने के बाद अंतराल भी रखें।
  • इस दौरान अध्ययन किए गए विषय का रिवीजन करें। एनसीईआरटी के उदाहरणों को आधार बनाकर तैयारी करें।
  • पिछले पांच साल के सीबीएसई सैंपल पेपर अवश्य हल करें। समय अवधि का ध्यान रखें।
  • न्यूमेरिकल सवालों में पूरे नंबर आते हैं। इनके कैलकुलेशन में सतर्कता बरतें। गलती नहीं होनी चाहिए।
  • नितिन कुमार शर्मा ने बताया कि आसान चैप्टरों को पहले तैयार करें। कठिन चैप्टरों के पार्ट डिवाइड करके तैयारी करें। इससे सवाल जल्दी याद होंगे।
  • परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। समय को ध्यान में रख कर इस प्रकार तैयारी करें कि परीक्षा में कोई सवाल नहीं छूटे।

ये भी पढ़ें- इस देश में एक करोड़ से ज्यादा लोग पी रहे हैं जहरीला पानी, क्या कहती है पर्यावरण एजेंसी की रिपोर्ट?

विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें