फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 10वीं में बेसिक मैथ्स वाले 11वीं में भी कर सकेंगे गणित की पढ़ाई; बोर्ड ने लिया छूट जारी रखने का फैसला

Fri, 30 May 2025 10:28 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं पास कर 11वीं पहुंचे छात्रों के लिए गणित विषय पढ़ने के लिए गणित बेसिक पढ़ने की छूट को जारी रखने का फैसला किया है।
 
विज्ञापन
CBSE Board - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं में गणित विषय पढ़ने के लिए गणित बेसिक वाले छात्रों को दी जाने वाली छूट को जारी रखने का फैसला किया है। बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि ऐसे छात्रों में कक्षा 11वीं में गणित विषय पढ़ने की क्षमता और योग्यता है, तभी उन्हें यह विषय चुनने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


सीबीएसई ने बताया कि स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ-एसई) की सिफारिशों के आधार पर अध्ययन की नई योजना लागू होने के बाद यह निर्णय लागू नहीं होगा।

एलओसी में ध्यानपूर्वक भरें विवरण

बोर्ड ने स्पष्ट किया कि 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) के लिए एक बार विषय भर दिए जाने के बाद, प्रस्तावित विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने कहा, "स्कूलों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को अभिभावकों/छात्रों तक पहुंचाएं ताकि तदनुसार उचित कार्रवाई की जा सके। हालांकि, एक बार एलओसी में विषय भर दिए जाने के बाद, बाद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।"

बोर्ड ने स्कूलों से कहा, “ऐसे छात्रों को ग्यारहवीं कक्षा में गणित (041) पढ़ने की अनुमति देने से पहले, संस्थान/स्कूल के प्रमुख को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छात्रों में ग्यारहवीं कक्षा में गणित (041) पढ़ने की योग्यता और क्षमता है।”
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा नियम

सीबीएसई ने कोविड महामारी के बाद सबसे पहले इस नियम में छूट की शुरुआत की और पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों में छूट को बढ़ाया। सीबीएसई के नियमों के अनुसार, केवल वे छात्र जिन्होंने 10वीं में गणित का मानक पढ़ा है, उन्हें 11वीं में गणित लेने की अनुमति है। जिन छात्रों ने बेसिक गणित का विकल्प चुना है, उन्हें सीनियर सेकेंडरी स्तर पर केवल अनुप्रयुक्त गणित पढ़ने की अनुमति है।

बोर्ड ने बताया कि मार्च 2020 में समाप्त होने वाले शैक्षणिक सत्र से माध्यमिक विद्यालय परीक्षा के लिए गणित के दो स्तर शुरू किए गए हैं। गणित (मानक) उन छात्रों के लिए है जो वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर गणित (041) चुनना चाहते हैं और गणित (बेसिक) उन छात्रों के लिए है जो उच्च स्तर पर गणित का अध्ययन करने के इच्छुक नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें