फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2025: उत्तीर्ण प्रतिशत में मामूली अंतर, जानें पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा इंटर का रिजल्ट

Tue, 13 May 2025 02:17 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Result 2025 Vs 2024: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित हो चुका है। इस साल कुल 88.39% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जो लड़कों से 5.94% ज्यादा है। जानें पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा इस बार का प्रदर्शन।

यहां पढ़ें सीबीएसई 12वीं का लाइव अपडेट
यहां पढ़ें सीबीएसई 10वीं का लाइव अपडेट
विज्ञापन
CBSE Class 12th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Result 2025 Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 आज घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 88.39% छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले हल्का सुधार दर्शाता है। 2024 में 12वीं का पास प्रतिशत 87.98% था।

विज्ञापन


यहां पढ़ें सीबीएसई 12वीं का लाइव अपडेट
यहां पढ़ें सीबीएसई 10वीं का लाइव अपडेट

इस साल भी लड़कियों ने नाम किया रोशन

परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.70% रहा। इस प्रकार, लड़कियों ने लड़कों से 5.94% अधिक अंक हासिल किए। यह अंतर पिछले साल भी देखा गया था, जब लड़कियों ने लड़कों को 6.10% से पीछे छोड़ा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- सीबीएसई 12वीं में आए हैं कम अंक...? घबराएं नहीं, मिलेगा सुधार का मौका

CBSE Class 12th Result 2024: 87.98% रहा था ओवरऑल रिजल्ट

पिछले साल कक्षा 12वीं में भी लड़कियां लड़कों से आगे थी। 2024 में कक्षा 12वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से 6.40% अधिक रहा था। लड़की उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.52 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा था। 

यहां देखें 2025 और 2024 के नतीजों में किसने जीती बाजी
 

विवरण 2025 2024
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% 87.98%
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.64% 91.50%
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.70% 85.12%

 

विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में इस साल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा, जो पिछले वर्ष 2024 के 87.98% की तुलना में थोड़ी बढ़ोतरी दर्शाता है। लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्ष 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि 2024 में यह 91.50% था। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत भी 2024 के 85.12% से बढ़कर 2025 में 85.70% हो गया। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि छात्राओं ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखा है और पूरे बोर्ड परिणाम में सफलता का स्तर भी थोड़ा बढ़ा है।

CBSE Board Result: 12वीं में पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत

  • 2025: 88.39%
  • 2024: 87.98%
  • 2023: 87.33%
  • 2022: 92.71%
  • 2021: 99.37%

ऐसे देखें रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2025 की जांच करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित सरल चरणों का पालन करना चाहिए:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • अब 'सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नयी विंडो खुलेगी।
  • लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड, और जन्म तिथि भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें