फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2025: जवाहर नवोदय ने 99.29 प्रतिशत के साथ मारी बाजी, जानिए केवीएस का प्रदर्शन

Tue, 13 May 2025 12:16 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Central Board of Secondary Education 12th Result 2025: सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है और इस बार स्कूलों के प्रकार के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत में बड़ा अंतर देखने को मिला है। 

यहां पढ़ें सीबीएसई 12वीं का लाइव अपडेट
यहां पढ़ें सीबीएसई 10वीं का लाइव अपडेट

विज्ञापन
CBSE 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम 2025 घोषित कर दिया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्कूलों के आधार पर उत्तीर्ण प्रतिशत में महत्वपूर्ण अंतर देखने को मिला है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष, जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.29% रहा, जो सभी प्रकार के स्कूलों में सबसे अधिक है। इसके बाद केन्द्रीय विद्यालय (KV) का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.05% रहा। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर/ STSS स्कूल के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.96% रहा।

सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.57% था, जबकि सरकारी स्कूलों (Govt) का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.48% रहा। वहीं, स्वतंत्र / निजी स्कूलों (Independent) का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.94% था।
विज्ञापन


यह आंकड़े स्कूलों के आधार पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन को दर्शाते हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि सरकारी और निजी स्कूलों के मुकाबले सरकारी सहायता प्राप्त और प्रतिष्ठित विद्यालयों में अधिक सफलता प्राप्त की गई है।

विद्यालयों का पास प्रतिशत इस प्रकार है:

विद्यालय प्रकार उत्तीर्ण प्रतिशत
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) 99.29%
केन्द्रीय विद्यालय (KV) 99.05%
सरस्वती विद्या मंदिर / STSS स्कूल 98.96%
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल (Govt Aided) 91.57%
सरकारी स्कूल (Govt) 90.48%
स्वतंत्र / निजी स्कूल (Independent) 87.94%

 

विज्ञापन

CBSE Board Class 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला

विजयवाड़ा रीजन का शानदार बेहतर

  • विजयवाड़ा - 99.60%
  • त्रिवेंद्रम - 99.32%
  • चेन्नई - 97.39%
  • बेंगलुरु - 95.95%
  • दिल्ली वेस्ट - 95.17%
  • दिल्ली ईस्ट - 95.06%
  • चंडीगढ़/पंचकूला – 91.61%
  • भोपाल रीजन - 91.17%
  • पुणे - 90.93%
  • अजमेर - 90.40%
  • भुवनेश्वर - 83.64%
  • गुवाहाटी - 83.62%
  • देहरादून - 83.45%
  • पटना - 82.86%
  • भोपाल - 82.46%
  • नोएडा - 81.29%
  • प्रयागराज - 79.53%


सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2025 में विजयवाड़ा रीजन ने सभी क्षेत्रों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इस क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.60% रहा, जो देशभर में सर्वाधिक है। इसके बाद त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 99.32% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चेन्नई ने 97.39% और बेंगलुरु ने 95.95% पास प्रतिशत के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज की। दिल्ली वेस्ट रीजन का भी प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा, जहां उत्तीर्ण प्रतिशत 95.17% रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें