सीबीएसई ऑफिस लखनऊ/ Lucknow CBSE Office
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
CBSE: सीबीएसई ने पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालातों को देखते हुए 10वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। अब बोर्ड ने एक स्पेशल असेसमेंट स्कीम का एलान किया है, जिसके आधार पर 10वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 10वीं की कोई परीक्षा अब नहीं होगी और रिजल्ट के लिए एक फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाएगा। यह खबर उन सभी छात्रों के लिए राहत भरी है, जो एग्जाम कैंसिल होने के बाद चिंतित थे।
पश्चिम एशिया में इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बढ़ती तनाव की वजह से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए CBSE ने पहले 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया था, लेकिन हालात और बिगड़ने पर बोर्ड ने 10वीं की सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया। इसका सीधा असर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में पढ़ रहे CBSE के छात्रों पर पड़ा है।
17 से 28 के बीच हुई कुछ परीक्षाएं
17 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच कुछ परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं, जिनमें शैक्षणिक विषय जैसे गणित, अंग्रेजी, विज्ञान सहित कुल 6 विषय, 16 भाषाएं और 22 कौशल विषय शामिल थे।
परिणाम तय करने का तरीका
CBSE ने कहा है कि मध्य पूर्व के छात्रों के रिजल्ट जल्द ही इस मूल्यांकन योजना (फॉर्मूला) के आधार पर घोषित किए जाएंगे। छात्रों की उपस्थिति के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। यानी यह देखा जाएगा कि छात्र कितनी परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे। इसके लिए अलग-अलग श्रेणियां हैं:
- सभी परीक्षाओं में उपस्थित छात्र
- 4 परीक्षाओं में उपस्थित छात्र
- 3 परीक्षाओं में उपस्थित छात्र
- 2 परीक्षाओं में उपस्थित छात्र
- कंपार्टमेंट श्रेणी के निजी छात्र