संपर्क आने पर यहां करें संपर्क
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड और वचन पत्र डाउनलोड करें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी कठिनाई या उसमें दी गई जानकारी में कोई विसंगति हो, तो उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
CUET PG 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
- होमपेज पर ‘CUET PG एडमिट कार्ड 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना वैध आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- NTA CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परीक्षा के दिन उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।