फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE ने जारी किया 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, ये रहा सीधा लिंक

Wed, 24 Jul 2019 03:13 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स अपना परिणाम cbse की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल कुल 1,38,705 स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठे हैं। यदि कोई छात्र-छात्रा अपने रिजल्ट से खुश नहीं है तो वे अंकों के वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई भी कर सकता है। 
विज्ञापन





इस साल, CBSE ने 6 मई, 2019 को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए थे। बता दें कि CBSE कक्षा 10वीं में पास प्रतिशत 92.45 था और लड़कियों ने 2.31 प्रतिशत के अंतर से लड़कों को पीछे कर दिया। CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 17,74,299 लाख छात्रों में से 1,38,705 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है।
विज्ञापन


ऐसे करें अपने परिणाम चेक-
चरण 1- सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
चरण 2- उसके बाद सीबीएसई क्लास 10वीं रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 3- अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। 
चरण 4- सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
चरण 5- आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
चरण 6- प्रिंट आउट ले लें और भविष्य के लिए संभालकर रखें। 

अपना रिजल्ट देखने के लिए यहा क्लिक करें...
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें