फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2020: 10 अहम बिंदुओं से समझें इस साल के दसवीं के 'रिजल्ट का विश्लेषण'

Wed, 15 Jul 2020 01:35 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CBSE 10वीं का रिजल्ट 2020 - फोटो : जी पॉल
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने आज यानी 15 जुलाई को 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशांक ने ट्वीट के जरिए दी। साथ ही उन्होंने 10वीं कक्षा की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को बधाई भी दी, इसबार 10वीं कक्षा की परीक्षा में भाग लेने के लिए 18,89,878 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन


इन में से 7,88,195 लड़कियां तथा 11,01,664 लड़के और 19 ट्रांसजेंडर शामिल थे। छात्र अपने परिणाम को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in व results.nic.i के माध्यम से देख सकते हैं।

  • इस साल CBSE के 20,387 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी।
  • सीबीएसई दसवीं की परीक्षा के लिए देशभर में 5,377 परीक्षा केंद्र बने थे।
  • इस साल दसवीं कक्षा के लिए 18 लाख (1873015) से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
  • इनमें से 1713121 विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पास हुए हैं।
  • इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले 0.36 फीसदी ज्यादा रहा है। 
  • पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 91.10 फीसदी था और 1604428 विद्यार्थी पास हुए थे।
  •  जबकि 1761078 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
  • लड़कियों का परिणाम लड़कों के मुकाबले 3.17 फीसदी ज्यादा रहा है।
  • लड़कों का दसवीं कक्षा का रिजल्ट 90.14 फीसदी रहा है जबकि लड़कियों की प्रतिशत  93.34 फीसदी रही है।
  • इस वर्ष त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है, त्रिवेंद्रम रिजन का रिजल्ट 99.28 प्रतिशत रहा है।


कैसा रहा किस रिजन का दसवीं का रिजल्ट?

  • त्रिवेंद्रम- 99.28 फीसदी
  • चेन्नई- 98.95 फीसदी
  • बंगलूरू- 98. 23
  • पुणे- 98.5 
  • अजमेर- 96.93 फीसदी
  • भोपाल-92.86 फीसदी
  • नोएडा- 87.51 फीसदी
  • देहरादून- 89.72 फीसदी

ये भी पढे़ें :  CBSE 10th Result 2020 Live Updates: लड़कियों का पास प्रतिशत 92.45 फीसदी और लड़कों का 90.14 फीसदी रहा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें