सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 5 मार्च 2018 से शुरू होगी। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो बता दें कि प्राइवेट परीक्षार्थी सीबीएसई की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं जबकि रेग्यूलर परीक्षार्थी अपने स्कूल से एडमिट कार्ड ले सकते हैं। सीबीएसई ने सभी विद्यार्थियों के लिए नोटिस जारी किया है। अगली स्लाइड में देखिए एडमिट कार्ड लेने के बाद इन 10 बातों को जरूर चेक कर लें।
1.रोल नंबर- एडमिट कार्ड पर ऊपर बायीं ओर रोल नंबर लिखा है जो कि संख्या और अक्षरों में है। विद्यार्थी अपने रोल नंबर को मैच कर लें अगर उन्हें कोई गड़बड़ी दिखती है तो सीबीएसई बोर्ड से संपर्क करें।
2.डेट ऑफ बर्थ- 10वीं के परीक्षार्थियों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है। यह जरूर चेक कर लें कि आपके ऑफिशियल डॉक्यूमेंट और एडमिट कार्ड में लिखा डेट ऑफ बर्थ एक ही हो।
3.सेंटर नंबर- यह नंबर दर्शाता है कि आपको किस सेंटर पर जाकर परीक्षा देना है। परीक्षार्थी इस नंबर से अपने एक्जामिनेशन सेंटर का पता कर सकते हैं। इसके लिए एक्जामिनेशन लोकेटर एप डाउनलोड कर सकते हैं।
4.फोटोग्राफ- परीक्षार्थी चेक कर लें कि आपकी ही फोटो लगी हो। अगर ऐसा नहीं है तो स्कूल से संपर्क करें।
5.निजी जानकारी- आपकी मां का नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, कैटेगरी सही है या नहीं यह चेक कर लें।
6.डेट शीट- आपके विषय की परीक्षा किस दिन होनी है यह जरुर कंफर्म कर लें।
7.हस्ताक्षर- अपने डॉक्यूमेंट्स पर आपने जो साइन किया है उसे चेक कर लें।
8.प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर- यह सबसे महत्वपूर्ण है। बिना प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर के एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा।
9. इन 8 बातों के अलावा परीक्षार्थी एडमिट कार्ड पर पर लिखे निर्देश जरूर पढ़ लें।
10.अगर आपके एडमिट कार्ड में कुछ भी गलत है तो उसमें जल्दी से जल्दी सुधार करवा लें।