सीबीएसई 10वीं 12वीं की पूरक परीक्षा 17 जुलाई 2023 से शुरू होगी। नियमित छात्रों के प्रवेश पत्र उनके स्कूल के एलओसी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे, जहां स्कूल उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और संबंधित उम्मीदवारों को वितरित कर सकते हैं।उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12 मई, 2023 को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। 10वीं की परीक्षा के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं। जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33 फीसदी रहा। सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 6,96,770 छात्र शामिल हुए थे।