फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 2020: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

Mon, 30 Sep 2019 03:07 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई प्राइवेट उम्मीदवार के रूप में जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं, उनके पास एक मौका और है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर, 2019 को समाप्त हो रही है।

विज्ञापन


जो छात्र निजी उम्मीदवारों के रूप में परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी / मार्च / अप्रैल के महीने में आयोजित की जाएगी। इन उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अगस्त, 2019 से शुरू कर दी गर्ई थी। वहीं उम्मीदवार 30 सितंबर, 2019 शाम तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वे छात्र-छात्राएं जो परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन करने से पहले आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर जरूर पढ़ें।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 26 अगस्त, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2019

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें