फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 10वीं-12वीं परीक्षा का एनुअल एक्टिविटी शेड्यूल जारी, जानें बोर्ड द्वारा किए गए बदलाव

Mon, 04 Nov 2019 04:08 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांंकेतिक तस्वीर - फोटो : getty
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एनुअल एक्टिविटी शेड्यूल जारी कर दिया है। इसी के साथ बोर्ड परीक्षा की अस्थायी तारीखें भी सामने आ गई हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार सीबीएसई की 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 02 मार्च 2020 से शुरू होगी

विज्ञापन


एनुअल एक्टिविटी शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए एंसीलरी या छोटे विषयों की परीक्षा फरवरी 2020 से शुरू होगी। जबकि मुख्य विषयों के लिए 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा मार्च 2020 में शुरू होगी। सीबीएसई की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में बोर्ड द्वारा नियोजित सभी गतिविधियों की जानकारी दी गई है। 

साथ ही स्कूलों को छात्रों के साथ सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के निर्देश जारी किए गए है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 की तारीखों या समय सारणी से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र और अभिभावक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। नवंबर या दिसंबर में तारीखों की आधिकारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन


इसके अलावा सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 के नए पैटर्न पर संबंधित सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। छात्र परीक्षा की तैैयारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल पेपर देख सकते है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : CBSE: टापर्स के लिए खुशखबरी, शुरू हो रही है नई सुविधा

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें