केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा शनिवार, 15 फरवरी 2020 यानी आज से शुरू हो रही है। हालांकि 10वीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षा 26 फरवरी और 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा 27 फरवरी 2020 से शुरू हो रही है। फिलहाल अतिरिक्त व वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
इस परीक्षा के मद्देनजर सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवल ने कुछ दिनों पहले एक चिट्ठी लिखी थी। अब उन्होंने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता के लिए 10 जरूरी निर्देश दिए हैं। ये निर्देश परीक्षा के दौरान आपके बेहद काम आएंगे। सीबीएसई अध्यक्ष द्वारा दिए गए सभी 10 निर्देश आगे पढ़ें।