फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: अरुणाचल प्रदेश पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरी चार्जशीट दाखिल की, 5 लाख रुपये में हुआ था सौदा

Fri, 30 Aug 2024 09:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBI: सीबीआई ने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्रों के कथित लीक होने के संबंध में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। 
 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APPSC Paper Leak Case: सीबीआई ने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) द्वारा सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्रों के कथित लीक होने के संबंध में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है।

विज्ञापन


सीबीआई ने एक अभ्यर्थी की मां को नामजद किया है, जिसने अपने बेटे (अभ्यर्थी) की ओर से एई (सिविल) परीक्षा, 2022 के लीक हुए प्रश्नपत्र हासिल करने के लिए एक आरोपी बिचौलिए को 5 लाख रुपये का चेक जारी किया था।

प्रवक्ता ने कहा, "उक्त बिचौलिए और अभ्यर्थी को पहले 8 दिसंबर, 2022 को दायर प्रारंभिक आरोपपत्र में एक निजी कोचिंग संस्थान के तत्कालीन शिक्षक और एपीपीएससी के तत्कालीन उप सचिव-सह-उप परीक्षा नियंत्रक सहित छह अन्य लोगों के साथ आरोपित किया गया था। मामले के अन्य पहलुओं को देखने के लिए आगे की जांच खुली रखी गई थी।"
विज्ञापन


सीबीआई ने पिछली चार्जशीट में आरोप लगाया था कि एपीपीएससी में तत्कालीन परीक्षा उप नियंत्रक ने एक बिचौलिए और अन्य लोगों के साथ मिलकर बड़ी रकम के बदले उम्मीदवारों को 2022 का पेपर लीक किया था।

सीबीआई ने 26 अक्तूबर, 2022 को एक निजी कोचिंग संस्थान के शिक्षक और एपीपीएससी के अज्ञात अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें