फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APPSC Paper Leak: एपीपीएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

Fri, 09 Dec 2022 06:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

APPSC Paper Leak: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की असिस्टेंट इंजीनियर सिविल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBI Chargesheet in APPSC Asst Civil Engineer Recruitment Exam Paper Leak Case:  अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की असिस्टेंट इंजीनियर सिविल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मामले आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। 

विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो का कहना है कि उसने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए आयोजित परीक्षा के प्रश्न-पत्र के कथित रूप से लीक होने से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।  
अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 26-27 अगस्त, 2022 को आयोजित सहायक अभियंता (सिविल) पद के लिए परीक्षा के प्रश्न-पत्र के लीक हो गए थे। सीबीआई ने मामले कई हाई-प्रोफाइल लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। बीते महीने नवंबर 2022 में सीबीआई ने एपीपीएससी पेपर लीक मामले में अरुणाचल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में लगभग 16 विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली थी। जबकि आयोग की ओर से कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। 
विज्ञापन

 

बिचौलिए ने उप परीक्षा नियंत्रक को रिश्वत दी थी

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उम्मीदवार के पिता ने 2021 में अपने बेटे के लिए मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र की खरीद के लिए बिचौलिए से संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि बिचौलिए ने उप परीक्षा नियंत्रक को रिश्वत दी थी और परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्र अवैध रूप से खरीदे गए थे और उम्मीदवार को दिए गए थे। जांच के दौरान यह पाया गया कि सीलबंद प्रश्न-पत्र की नकल उप परीक्षा नियंत्रक ने की थी और बिचौलिए के माध्यम से अभ्यर्थी को भेज दी गई थी। इसके बाद उम्मीदवार ने प्राप्त प्रश्न पत्र के उत्तरों के लिए शिक्षक से साझा किया। शिक्षक ने एक अन्य छात्र को भी सवाल बताए थे। 
 
विज्ञापन

43 लाख रुपये नकद में हुई थी डील

उसी छात्र ने परीक्षा के दो दिन बाद 29 अगस्त को पुलिस में कथित प्रश्न पत्र लीक होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर प्रारंभिक जांच की गई और 10 सितंबर को रिपोर्ट एसपी कार्यालय को सौंपी गई। बाद में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि बिचौलिए को मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र की खरीद के लिए 2021 में उम्मीदवार के पिता द्वारा 43 लाख रुपये नकद का भुगतान किया गया था। बिचौलिए ने परीक्षा उप नियंत्रक को 15 लाख रुपये दिए थे और बाकी अपने पास रख लिए थे। एसपी ने कहा कि दोनों ने संपत्ति में पैसा लगाया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें