फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT: कैट की फाइनल आंसर की जारी, iimcat.ac.in के जरिए ऐसे देखें

Thu, 31 Dec 2020 03:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
answer key
विज्ञापन

CAT 2020 answer key: कैट 2020 की संशोधित उत्तर कुजी जारी हो गई है। आईआईएम-कैट की संशोधित फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई है। जिन अभ्यर्थियों ने IIM-CAT 2020 की परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए फाइनल आंसर की देख सकते हैं। गौरतलब है कि आईआईएम-कैट 2020 (IIM-CAT 2020) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 8 दिसंबर को जारी हुई थी और अभ्यर्थियों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तरों पर 11 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CLAT 2021: 9 मई को होगी परीक्षा, 1 जनवरी 2021 से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन


आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया है कि सावधानीपूर्वक परीक्षा के बाद विशेषज्ञ पैनल ने फैसला किया कि शिफ्ट 1 और शिफ्ट 3 प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, शिफ्ट 2 में क्यूए सेक्शन में एक प्रश्न (आईडी 48916812935) की उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया है। गौरतलब है कि कैट परीक्षा का आयोजन आईआईएम-इंदौर कराता है। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोडमें किया गया था। कैट 2020 परीक्षा 29 नवंबर को संपन्न हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NDA है 12वीं के बाद श्रेष्ठ करियर विकल्प, बनते हैं सीधे भारतीय सेना में ऑफिसर


ऐसे डाउनलोड करें कैट 2020 की आंसर की
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही आपकी फाइनल आंसर की खुल जाएगी।
-फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्म में खुलेगी।
-जिसके जरिए आप अपनी आंसर की देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कॉमन एडमिशन टेस्ट स्नातक प्रबंधन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए  आयोजित होता है जो कि एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। इस परीक्षा में पास होने के बाद ही मैनेजमेंट कोर्स में दाखिला मिलता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें