नवंबर में होगी परीक्षा
आईआईएम इंदौर 29 नवंबर 2026 को CAT 2026 परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी शाम 4:30 से 6:30 बजे तक होगी।
तीन खंडों में होगी कैट परीक्षा
कैट 2026 परीक्षा में तीन खंड होंगे- वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA)। सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।
कैट 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा और परीक्षा का परिणाम जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। CAT स्कोर के आधार पर आईआईएम, बिजनेस स्कूल और अन्य मैनेजमेंट संस्थानों के MBA और PGDM कार्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है।
कैसे कर सकते हैं संशोधन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- CAT 2026 के उम्मीदवार लॉगिन पर क्लिक करें।
- अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में दिए गए Edit/Correction विकल्प पर क्लिक करें।
- फोटो, हस्ताक्षर या टेस्ट के लिए राज्य/शहर की पसंद में जरूरी बदलाव करें।
- संशोधित जानकारी को ध्यान से जांचें।
- बदलावों को Submit/Save करें और आवेदन का संशोधित विवरण सुरक्षित रख लें।