2.95 लाख उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र हो चुके हैं तैयार
कैट 2025 के लिए 2.95 लाख पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र तैयार हो चुके हैं। परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए IIM ने कई सख्त कदम उठाए हैं, जिनमें चुनिंदा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाना शामिल है। साथ ही, उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रारूप और इंटरफेस से परिचित कराने के लिए नमूना प्रश्नों वाला एक मॉक टेस्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे 12 नवंबर 2025 से CAT वेबसाइट पर एक्सेस किया जा सकेगा।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर, CAT 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉगइन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, उसे डाउनलोड कर लें।
- अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।