CAT 2020: कैट परीक्षा की 'आंसर की' 8 दिसंबर को जारी होगी। कैट 2020 (CAT 2020) की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर कल जारी की जाएगी। अभ्यर्थी iimcat.ac.in के जरिए कल अपनी आंसर की देख सकेंगे और 11 दिसंबर तक 'आंसर की' पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। संस्थान के आधिकारिक बयान में बताया गया है कि कैट 2020 ( CAT 2020) के लिए ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट टैब 8 दिसंबर सुबह 10 बजे से 11 दिसंबर शाम 5 बजे तक एक्टिव रहेगा।
रिस्पॉन्स शीट भी कल ही होगी जारी
'आंसर की' के साथ आईआईएम इंदौर कैट 2020 की रिस्पॉन्स शीट भी कल ही जारी होगी। इसके बाद परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। हालांकि, अभी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर ने कैट परीक्षा के रिजल्ट डेट की जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह तय है कि फाइनल 'आंसर की' जारी होने के बाद ही रिजल्ट जारी होगा।
इसे भी पढ़ें-सातवीं कक्षा का बच्चा लिखता है ऐसी प्रेरणात्मक कहानियां, पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान
ऐसे चेक करें कैट 2020 की 'आंसर की'
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in है।
- यहां आपको 'आंसर की' का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- जैसे ही आप लॉग इन होंगे आपकी आंसर की खुल जाएगी।
- इस तरह से आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।