फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं कक्षा का बच्चा लिखता है ऐसी प्रेरणात्मक कहानियां, पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान

Sun, 06 Dec 2020 05:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ताबिन रेयाज
विज्ञापन
Tabin Reyaz Kashmir: कश्मीर का एक 13 साल का बच्चा अपनी कहानियां कहने और लिखने की अनूठी कला के लिए इलाके में मशहूर हो गया है। वह छोटी-छोटी कहानियां, लेख और ऐसी लघु कथाएं लिखता है जिसे इलाके के बड़े बड़े लेखक भी पसंद कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में प्रेरणात्मक लेख उसे पसंद किए जाने की सबसे बड़ी वजह है।
विज्ञापन


सातवीं कक्षा के ताबिन रेयाज दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता भी दूसरों को प्रेरित करने वाली कहानियां लिखने में हस्तसिद्ध हैं। जीवन की चुनौतियों से जुड़ी कहानियां लिखने के लिए उन्हें बेहद पसंद किया जा रहा है। उनकी कहानी Overconfidence- the giant killer को सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। ताबिन भी एक किताब लिख रहे हैं जो अगले कुछ महीनों में पूरी हो जाएगी। कम उम्र में इस तरह के प्रयासों के लिए उनके परिवार को भी उन पर बेहद गर्व है। 

ताबिन को बचपन से ही जनरल नॉलेज में दिलचस्पी थी और वह अपने आसपास होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं को नोट करते थे। वह एक लेखक बनना चाहते हैं और अपने देश और कश्मीर को गौरवान्वित करना चाहते हैं। उनका मानना है कि उनकी छोटी-छोटी प्रेरणात्मक कहानियां माता-पिता, छात्र और टीचर्स सभी के लिए हैं। वे एक सप्ताह में लगभग 25 लेख और आठ से नौ लघु कथाएं लिख लेते हैं। उनके पिता रेयाज अहमद का मानना है कि ताबिन में एक सफल व्यक्ति बनने की पूरी क्षमता है और इसके लिए वे हमेशा उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के ऐसे ग्रामीण क्षेत्र में किसी लड़के का महत्वाकांक्षी होना बड़ी बात है इसलिए उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें