फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2019: IIM से करना चाहते हैं MBA, कैट के लिए आवेदन का आखिरी मौका है आज

Wed, 25 Sep 2019 01:10 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CAT 2019 - फोटो : CAT 2019
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, IIM कोझिकोड द्वारा आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CAT 2019) के ऑनलाइन पंजीकरण करने की आज यानी 25 सितंबर, 2019 अंतिम तिथि है। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, आज ही IIM कोझिकोड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। हाल ही में ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया गया था। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की अधिसूचना 28 जुलाई, 2019 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गर्ई थी।

विज्ञापन


यह परीक्षा इस साल 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कैट 2019 देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। यह लगभग 156 शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। CAT 2019 के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट iimcat.nic.in पर जाकर किए जा सकते हैं। उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आज ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर लें।

 

ये भी पढ़ें : कौन थीं जुन्को ताबेई? जिनकी याद में गूगल ने बनाया डूडल 

महत्वपूर्ण तिथियां :
CAT 2019 पंजीकरण शुरू : 7 अगस्त, 2019
CAT 2019 पंजीकरण की अंतिम तिथि : 25 सितंबर, 2019

CAT 2019 के लिए कैसे करें पंजीकरण :
चरण 1 : ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
चरण 2 : पंजीकरण करने के लिए लॉगिन आईडी, पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 3 : अब एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4 : आवेदन शुल्क जमा करें और एक प्रिटंआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें : अगर जीत ली ये फेलोशिप तो मिलेंगे एक लाख रुपये, बस करनी होगी रिसर्च

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें