इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की अधिसूचना 28 जुलाई, 2019 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी।
बता दें, कैट को आईआईएम कैट के रूप में भी जाना जाता है। यह परीक्षा इस साल 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कैट के लिए पंजीकरण की तिथि को बढ़ाकर अब 25 सितंबर, 2019 कर दी गई है। कैट 2019, देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा, लगभग 156 शहरों के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। CAT 2019 का पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट iimcat.nic.in पर जाकर किए जा सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां :
CAT 2019 पंजीकरण शुरू : 7 अगस्त, 2019
CAT 2019 पंजीकरण की अंतिम तिथि : 25 सितंबर, 2019
परीक्षा तिथि: 24 नवंबर, 2019 (रविवार)
परिणाम: जनवरी 2020 (टेंटेटिव)
कैट 2019 के आवेदन पत्र में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को कैसे एडिट करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- उसके बाद 'पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन' पर क्लिक करें।
- जरूरी विवरण दर्ज करें।
- बदलाव करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- भगत सिंह द्वारा जेल में लिखा गया लेख और 300 पेज का वो फैसला, छिपी कहानी से हटा पर्दा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।