फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2017 Results: जानिए कब आएंगे नतीजे, ऐसे करें चेक

Fri, 05 Jan 2018 01:16 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैट (CAT) 2017 यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट के नतीजे जनवरी के दूसरे हफ्ते में आने की उम्मीद है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ ने स्पष्ट कर दिया कि 5 जनवरी को कैट के नतीजे नहीं आएंगे, हालांकि पहले खबर आई थी कि आज ही कैट के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस  के मुताबिक, कैट 2017 के कन्वेनर प्रोफेसर नीरज द्विवेदी ने बताया कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में कैट के नतीजे आएंगे। 

सभी उम्मीदवार अपने रिजल्ट वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर देख सकते हैं। आईआईएम लखनऊ ने इस परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2017 को कराया था। लगभग 2.31 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 

गौरतलब है कि मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिला पाने के लिए ये परीक्षा पास करना जरूरी है। इस परीक्षा के स्कोर्स 20 आईआईएम और लगभग 100 से ज्यादा टॉप B-स्कूल्स के लिए मान्य होंगे। कैट परीक्षा 2017 का कटऑफ उम्मीदवारों की संख्या, डिफिकल्टी लेवल और सीट्स के नंबर के आधार पर तय किया जाएगा। 
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

1.वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर जाएं
2.होम पेज पर ‘महत्वपूर्ण घोषणाओं’ के सेक्शन में ‘CAT 2017 Results’ के लिंक पर क्लिक करें
3.अपनी डीटेल्स भरें
4.सबमिट  पर क्लिक करें
5.आपका रिजल्ट खुल जाएगा, प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें