फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yuva Sangam: युवा संगम चरण-6 के लिए पंजीकरण शुरू, 18 से 30 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन

Thu, 05 Mar 2026 07:14 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Yuva Sangam: शिक्षा मंत्रालय ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत युवा संगम फेज-6 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 18 से 30 वर्ष के छात्र, स्वयंसेवक और युवा प्रोफेशनल आवेदन कर सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को 5-7 दिन की शैक्षिक और सांस्कृतिक यात्रा का अवसर मिलेगा।
 
विज्ञापन
Yuva Sangam Phase 6 - फोटो : X(@EduMinOfIndia)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Yuva Sangam: शिक्षा मंत्रालय ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (EBSB) पहल के तहत युवा संगम कार्यक्रम के छठे चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल ebsb.aicte-india.org या ekbharat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह कार्यक्रम देश के युवाओं को विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और विकास से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। पात्रता के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) के स्वयंसेवक, साथ ही युवा पेशेवर भी आवेदन कर सकते हैं।

22 संस्थानों को बनाया गया नोडल सेंटर

युवा संगम के छठे चरण के लिए देशभर के 22 उच्च शिक्षण संस्थानों को नोडल संस्थान के रूप में चुना गया है। चयनित प्रतिभागियों को अपने संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में 5 से 7 दिनों की शैक्षिक और सांस्कृतिक यात्रा पर भेजा जाएगा। इस अवधि में यात्रा के दिनों को शामिल नहीं किया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से प्रतिभागियों को दूसरे राज्यों की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

Yuva Sangam Phase VI: कार्यक्रम के पांच प्रमुख स्तंभ

यह कार्यक्रम पांच मुख्य विषय स्तंभों यानी 5P के आधार पर तैयार किया गया है। इनमें शामिल हैं-
 
  1. पर्यटन (Tourism)
  2. परंपरा (Traditions and Culture)
  3. प्रगति (Development and Governance)
  4. पारस्परिक संपर्क (People-to-People Connect)
  5. प्रौद्योगिकी और नवाचार (Technology and Innovation)

इन स्तंभों के माध्यम से प्रतिभागियों को देश की सांस्कृतिक विरासत, विकास परियोजनाओं, तकनीकी प्रगति और स्थानीय समुदायों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देता है।

 

युवा संगम चरण-6 के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और संस्थानों का संयोजन

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश संस्थान का नाम युग्मित राज्य / केंद्र शासित प्रदेश संस्थान का नाम
आंध्र प्रदेश IIT तिरुपति महाराष्ट्र IISER पुणे
दिल्ली IIT दिल्ली छत्तीसगढ़ IIT भिलाई
कर्नाटक IIT धारवाड़ राजस्थान MNIT जयपुर
पंजाब IIT रोपड़ बिहार IIT पटना
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख IIM जम्मू केरल व लक्षद्वीप IIM कोझिकोड
मेघालय IIM शिलांग तेलंगाना NIT वारंगल
मध्य प्रदेश IIT इंदौर झारखंड IIT धनबाद
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश पुदुचेरी NIT पुडुचेरी
अरुणाचल प्रदेश NERIST उत्तर प्रदेश IIM लखनऊ
हरियाणा NIT कुरुक्षेत्र त्रिपुरा NIT अगरतला
गुजरात, दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव IIM अहमदाबाद ओडिशा NIT राउरकेला
विज्ञापन

युवा संगम कार्यक्रम क्या है?

युवा संगम उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित एक पहल है, जिसका उद्देश्य ‘विविधता में एकता’ की भावना को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों को एक-दूसरे के क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाता है, ताकि वे देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, भाषाओं और जीवनशैली को नजदीक से समझ सकें। यह पहल युवाओं के बीच आपसी संवाद और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें