फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAFALTA Master Class : 2 साल की वित्तीय सुरक्षा, 2 साल के अनुभव के बाद ही युवा शुरू करें स्टार्टअप : अविनाश

Sun, 29 Oct 2023 12:39 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

Master Class Topic: Marketing in a Digital Startup: Do's, Don'ts & Maybe's, Guest Speaker: Avinash V Singh
विज्ञापन
सफलता मास्टर सेशन Marketin In a Digital Startup - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफलता डॉट कॉम द्वारा डिजिटल स्टार्टअप की मार्केटिंग : क्या करें क्या न करें, विषय पर आयोजित किए गए मास्टर क्लास सेशन में मुख्य अतिथि अविनाश वी सिंह, को फाउंडर इंटरव्यू विजन ने कहा कि कोई भी काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र में अनुभव होना बहुत जरूरी है। अगर युवा अनुभव हासिल नहीं करेंगे तो उनके अंदर समस्याओं को सुलझाने की प्रवृत्ति विकसित नहीं हो पाएगी। किस एप्रोच के साथ कंपनी के सीईओ, को फाउंडर या डायरेक्टर काम करते हैं ये सीखना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं चाहे वो क्रिएटिव हो, मार्केटिंग हो या एडवरटाइजिंग एजेंसी हो।
विज्ञापन

ये भी सीखें 
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग 
विज्ञापन

एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
 

पहले समझें स्टार्टअप काम कैसे करता है 

यहां मैं युवाओं को ये सलाह देना चाहता हूं कि अपनी जिंदगी शुरुआती दो तीन साल किसी स्टार्टअप को जरूर दें। उससे आपको बहुत नॉलेज मिलेगी। ये देख के आपकी आंखें खुल जाएंगी कि एक स्टैंडर्ड तरीके से स्टार्टअप कैसे काम करता है। आप एक बड़े ब्रांड और स्टार्टअप सॉल्विंग एप्रोच की तुलना करके देख सकते हैं। अविनाश ने युवाओं से कहा इसलिए अनुभव हासिल करना जरूरी है, ये जरूरी नहीं है आप बहुत बड़ा बिजनेस शुरु करें आप छोटे काम से शुरूआत कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आप कुछ चमत्कारिक ही करने की कोशिश करें, धीरे धीरे एक स्किल सेट डेवलप कर करिये, जब आप किसी कंपनी के अंदर किसी स्टार्टअप के अंदर काम कर रहे होंगे उसे महसूस करें, ग्राहकों से कैसे बात की जाती है, उनसे ये समझना कि उन्हें क्या चाहिए। इससे धीरे धीरे आपको चीजें समझ में आती जाएंगी। आप उनमें ये देख पाएंगे कि आप उनमें से किन चीजों में सक्षम हैं। उसी में आपको आगे काम करना चाहिए।

खुद को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना जरूरी 

बिजनेस शुरू करने से पहले वित्तीय रूप से खुद को सशक्त कर लें। अगर आप दिल से अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो थोड़ा थोड़ा ही सही आप पैसे जमा कर लें। अपनी सेविंग्स बढ़ाएं। जब आप खुद को किसी भी स्टार्टअप में डालें तो ये याद रखें कि आपके पास डेढ़ से दो साल का मनी बैकअप है। मतलब अगर एक डेढ़ साल आपके पास पैसे नहीं आ रहे हैं तो भी आप अपना गुजारा कर लेंगे ये बहुत जरूरी है। इसके अलावा अविनाश ने कहा कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए आपकी तरह इंट्रेस्ट रखने वाले किसी पार्टनर की तलाश करें। अकेले काम शुरू करने से बेहतर है दो लोग साथ किसी काम को शुरू करें और बेहतर होगा कि अगर 4 लोग किसी काम को शुरू करें। उन्होंने कहा कि शुरूआत में आपके पास एक दो तीन लोगों की कोर टीम जरूर होनी चाहिए। ताकि सामने वाले को लगे आप कम्प्लीट हैं। आपके पास क्रिएटिव वाले भी हैं, परफॉर्मेंस मार्केटिंग वाले भी हैं और कोडिंग वाले भी हैं। जबकि अकेला आदमी सारे टास्क नहीं कर सकता आपको किसी को शो करने में भी परेशानी होगी। इसलिए टीम वर्क जरूरी है।

फेल हो रहे स्टार्टअप दे रहे बड़ी सीख

अविनाश ने स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे युवाओं को कहा कि शुरूआत में लोगों के लिए नि:शुल्क काम कर दें लेकिन हमेशा नि:शुल्क काम करना सही नहीं है। उन्होंने फेल हो रहे स्टार्टअप्स पर कहा कि आज के समय में अगर बहुत सारे स्टार्टअप फेल हो रहे हैं तो उसका बड़ा कारण ये है कि बहुत सारे स्टार्टअप आ भी रहे हैं एक दशक पहले इस तरह का स्टार्टअप इको सिस्टम नहीं था। इसके अलावा इसमें एक अच्छी बात है कि स्टार्टअप फेल जरूर हो रहे हैं लेकिन हमारी फेलियर रेट नहीं बढ़ रही है। 100 में 95-99 स्टार्टअप फेल हो सकते हैं। अगर शुरूआती स्टेज में फेल होने वाले स्टार्टअप लोगों को बहुत कुछ सिखा भी जाते हैं।

सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर

देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं, तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार कॅरिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।  

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें