फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर एप्पल कंपनी में करना है काम तो इन 17 सवालों के जवाब कर लें तैयार

Sat, 01 Apr 2017 06:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव जॉब्स - फोटो : source
दुनियाभर की नामी गिरामी कंपनियों में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वाले लोग जब अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हैं तो उससे लोगों के अजीबो-गरीब अनुभव सामने आते हैं जिसमें उन सवालों का बड़ा हिस्सा होता है जो उनसे पूछा जाता है। ये वो सवाल होते हैं जो शायद उनके काम से सीधे तौर पर न भी जुड़े हों लेकिन इन सवालों के जवाब अक्सर उम्मीदवारों के चयन में अहम भूमिका अदा करते हैं। आज हम आपको एप्पल कंपनी में इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले कुछ कठिन सवालों के बारे में जानकारी देते हैं। ये वही सवाल हैं जिनके जवाब के आधार पर आपकी नौकरी तय होती है। 

सवाल-1: अगर आपके पास दो अंडे हैं और आपसे कहा जाए कि आप अधिकतम कितनी ऊंचाई से इसे बिना तोड़े गिरा सकते हैं तो आप क्या करेंगे और कैसे? 

सवाल-2: एक मजेदार प्रॉब्लम के बारे में बताइए और आप इसे कैसे सोल्व करेंगे? 

सवाल-3: एक 8 साल के बच्चे के को आप मोडम/राऊटर के काम को कैसे समझाएंगे? 
 
विज्ञापन

कितने बच्चे हर रोज पैदा होता हैं? 

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर/एप्प्ल - फोटो : source
सवाल-4: कितने बच्चे हर रोज पैदा होता हैं? 

सवाल-5: आपके पास 100 सिक्के हैं जो टेबल पर रखा हुआ है। जिनमें सब में हेड और टेल दोनों ही हैं। उनमें से 10 ऐसे हैं जिनके हेड्स ऊपर हैं और बाकि सभी 90 के टेल ऊपर की तरफ हैं। सबसे खास बात कि आप उसे ना ही देख सकते हैं, ना ही महसूस कर सकते हैं या और किसी तरीके से ये मालूम नहीं कर सकते कि कौन सा साइड ऊपर की तरफ है। अब इन सिक्कों को दो हिस्सों में बांटे ताकि दोनों ही में बराबर-बराबर हेड्स दिखें। 

सवाल-6: सामने कुछ कलमों को रखने के बाद सवाल, "इन कलमों का खर्च कैसे कम करेंगे?" 

सवाल-7: एक आदमी कॉल करता है जिसके पास एक पुराना कंप्यूटर है जो कि संभवतः एक ईंट है। आप क्या करता हैं? 
 
विज्ञापन

हमें आपको नौकरी क्यों देनी चाहिए?

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
सवाल-8: क्या आप स्मार्ट हैं? 

सवाल-9: कुछ ऐसा बताइए जो आपने अपनी जिंदगी में किया हो और आपको इस पर गर्व हो? 

सवाल-10: हमें आपको नौकरी क्यों देनी चाहिए? 
 

एक टोस्टर को आप कैसे टेस्ट करेंगे? 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
सवाल-11: इन दोनों में ज्यादा महत्वपूर्ण क्या है, किसी कस्टमर के प्रॉब्लम का सोल्यूशन या कस्टमर के लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस? 

सवाल-12: एप्पल ने अपना नाम एप्पल कंप्यूटर्स इंकॉर्पोरेटेड से बदल कर एप्पल आईएनसी क्यों कर लिया? 

सवाल-13: आप आज यहां क्यों आए? 

सवाल-14: अगर आपको सिक्कों से भरा एक जार दिया जाए जिसमें कुछ अच्छे सिक्के और खोटे सिक्के हों। आप इसमें से एक सिक्का निकालते हैं और फिर इसको 3 बार इधर-उधर पलटते हैं और आपको लगातार हेड, टेल, हेड जैसा सीक्वेंस मिल रहा है, तब इसकी कितनी संभावना है कि आपके हाथ में जो सिक्का है वो अच्छा है या खोटा? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एप्पल - फोटो : source
सवाल-15: पिछले 4 सालों में आपका सबसे बेहतरीन दिन कौन सा था? सबसे खराब दिन कौन सा था? 

सवाल-16: आज से 5 साल बाद आप क्या करना चाहेंगे? 

सवाल-17: एक टोस्टर को आप कैसे टेस्ट करेंगे? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें