वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (डब्ल्यूबीबीएसई) ने आज एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2018 की घोषणा की है।इस बार 85.49 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट wbresults.nic.in और wbbse.org पर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
पूर्वी मिदनापुर 96.13% के साथ सभी जिलों में सबसे ऊपर है। उत्तरबंगा की संजीवानी देबनाथ ने 689 अंक के साथ टॉप किया है, बर्धमान के कृष्णनेंदु साहा ने 688 अंक के साथ दूसरा और निलाबाजा दास ने 687 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
इस बार पहली बार संथाली (ओल चिकी) स्क्रिप्ट में परीक्षा लिखने की अनुमती दी थी। इस बार 832 विद्यार्थियों ने इस स्क्रिप्ट में परीक्षा दी। पिछले वर्ष वेस्ट बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 27 मई को घोषित किए गए थे। 2017 में वेस्ट बंगाल माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट 82.98% रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 86.34 और लड़कियों का 79.62 रहा था।