फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSEE 2018: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 20 Apr 2018 05:33 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UPSEE) 2018 का एडमिट कार्ड आज यानी 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया। UPSEE के पेपर 1 से 4 तक के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। स्टूडेंट्स यूपीएसईई की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडिमट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 6 मई तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। बता दें इस साल डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की निगरानी में ये परीक्षा हो रही है। UPSEE की परीक्षा 29 अप्रैल, 2018 को होगी। वहीं, 5 और 6 मई को UPSEE की ऑनलाइन परीक्षा होगी। UPSEE के तहत कुल 11 परीक्षाएं होनी हैं, जिनमें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों परीक्षाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के बाद करीब डेढ़ लाख छात्रों को सीट मिलती है, जिसमें चार हजार सरकारी कॉलेजों की सीट होती हैं।

स्टूडेंट्स को ये सलाह दी जाती है कि वो एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, नाम, पिता का नाम , कैटेगरी, एग्जाम सेंटर का नाम और एड्रेस जरूर चेक कर लें। किसी भी तरह की गलती होने पर तुरंत यूपीएसईई के ऑफिस में संपर्क करें।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये तरीका-
- सबसे पहले UPSEE की आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in पर जाएं 
Download Admit Card for UPSEE 2018 - Paper 1 to Paper 4 Only  लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपना UPSEE आवेदन संख्या,जन्मतिथि और पासवर्ड डालें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड पर अपनी सारी जानकारी ठीक तरह से चेक करने के बाद आप इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल सकते हैं। एडमिट कार्ड प्रिंट करने के बाद उसे सावधानीपूर्वक एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने तक संभाल कर रखें।

विज्ञापन

ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न

उत्तर प्रदेश के टेक्निकल अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा या इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स UPSEE 2018 के लिए आवेदन करते हैं। इस साल आवेदन करने की प्रकिया जनवरी से शुरू होकर मार्च में खत्म हुई थी।

यूपीएसईई की परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए 29 अप्रैल और पोस्ट- ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए 5 और 6 मई को परीक्षा होगी। ये परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे और हर सवाल 4 नंबर का होगा। बता दें इस परीक्षा की आंसर-की मई में जारी की जाएगी और इसके नतीजों का ऐलान जून के पहले हफ्ते में किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें