सूबे की तकनीकी और मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा का पहला चरण पूरा हो चुका है। इसके बाद एकेटीयू प्रशासन दूसरे चरण की तैयारियों में लग गया है। विश्वविद्यालय दूसरे चरण में 22 और 23 अप्रैल को यूजी-पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित करेगा।
22 अप्रैल को पहली पाली में सुबह 10 से 11.30 बजे तक बैचलर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ फैशन एपरेल डिजाइन, बैचलर ऑफ फाइन आर्टस के लिए टेस्ट होगा। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से 4 बजे तक इंजीनियरिंग-फार्मेसी डिप्लोमा होल्डर्स और बीएससी ग्रेजुअएट के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट होगा।
ठीक ऐसे ही 23 अप्रैल को सुबह 9 से 11 के बीच एमबीए, दोपहर 1 से 3 बजे तक एमसीए और शाम 4 से 6 बजे तक एमसीए लेटरल एंट्री के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा के दूसरे चरण के लिए आज से एडमिट कार्ड भी जारी किया जा रहा है। एग्जाम कंट्रोलर प्रो। सहाय ने बताया कि पेपर 5 से 11 तक के कोर्स में दाखिला परीक्षा के लिए 18 अप्रैल से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।