फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSEE-2017: रविवार को परीक्षा संपन्न, आंसर की भी हुआ जारी

Mon, 17 Apr 2017 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सूबे के तकनीकी कॉलेजों में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) रविवार को यूपी और बाहर के कुल 176 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में लगभग 92 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए, जो गत वर्ष से लगभग पांच फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा करा रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने परीक्षा के कुछ ही घंटे के अंदर आंसर की भी वेबसाइट upsee.nic.in पर उपलब्ध करा दी। जल्द ही अभ्यर्थियों को आंसर की पर चैलेंज करने का अवसर दिया जाएगा। एक हफ्ते तक चैलेंज लेकर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने मीडिया को बताया कि पेपर एक (बीटेक/ बीफार्मा) में 92.75 फीसदी, पेपर दो (बीटेक बायोटेक्नोलॉजी/ बीफार्मा) में 86.95 फीसदी, पेपर तीन (बीटेक एग्रीकल्चर) में 85.72 फीसदी और पेपर चार (बीआर्क) में 67.14 फीसदी यानी प्रवेश परीक्षा में कुल 92.14 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। इस तरह कुल 1,42,063 आवेदकों में से 1,29,083 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एकेटीयू में करीब दर्जनभर अधिकारियों की एक टीम सवेरे से वाट्सएप ग्रुप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिये पूरी परीक्षा पर नजर रखे हुए थी। पोस्टल डिपार्टमेंट के अधिकारी भी पेपर और ओएमआर सीट पहुंचाने के लिए ऑब्जर्वर के साथ संपर्क में थे। सुबह 8.15 बजे सभी सेंटर पर पेपर-ओएमआर सीट पहुंच गई थी।

ऑनलाइन पोर्टल से केंद्रों में हो रही अटेंडेंस की जानकारी सीधे एकेटीयू को मिल रही थी। कुशीनगर में इंटरनेट फेल होने के कारण अटेंडेंस ऑफलाइन हुई। कुलपति ने कहा कि मई के अंत प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें