एकेटीयू(AKTU) के अधिकारी उस समय चकरा गए जब बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा में जुड़वा भाई संजय बघेल-देवेंद्र बघेल पहुंच गए। सारी जानकारी एक जैसी होने के कारण अधिकारी हरकत में आ गए। दोनों के आधार के साथ ही थंब इंप्रेशन और अन्य आईडी मिलाई गई। प्रवेश समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय ने बताया कि दोनों को परीक्षा दिलवाई गई है। उनके आवेदन भी एक बार क्रास चेक किए जाएंगे।
19 हजार आवेदन फॉर्म होंगे दोबारा वेरीफाई
प्रो. पाठक ने बताया कि इस बार परीक्षा फॉर्म भरने में ही आधार नंबर अनिवार्य किया गया था। एनआईसी ने जब फॉर्मों में भरे गए आधार नंबर का मिलान किया तो लगभग 19 हजार फॉर्म में कमियां मिली हैं। इनका क्रासचेक परीक्षा केंद्रों पर कराया गया है। अभी इसे और एक बार वेरीफाई किया जाएगा।